कानपुर में 6.50 लाख श्रद्धालु मनाएंगे छठ, गंदे घाटों से परेशानी
गंदगी से पटी नहरों के बीच 6.50 लाख लोग मनाएंगे छठ महापर्व कानपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 6.50 लाख श्रद्धालु छठ महापर्व मनाएंगे।
गंदगी से पटी नहरों के बीच 6.50 लाख लोग मनाएंगे छठ महापर्व
कानपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार 6.50 लाख श्रद्धालु छठ महापर्व मनाएंगे। घाटों पर वेदियों का निर्माण होने लगा है। वहीं, बाजारों में सूप, दौरी, गन्ना और ठेकुआ के सामान की खरीदारी भी तेज हो गई है।
चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य को खुश करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व में निर्जला व्रत रखा जाता है। डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देना छठ की सबसे बड़ी परंपरा है।
आस्था की तैयारियों के बीच अव्यवस्था
छठ महापर्व के लिए आस्था का माहौल बन रहा है, लेकिन घाटों की हालत श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है। घाटों की दुर्दशा देखकर श्रद्धालु आहत हैं। शहर की अधिकांश नहरें गंदगी से पटी पड़ी हैं।
नहरों की सफाई नहीं हुई है। घाटों में प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। वहीं, कुछ नहरों में गंदा पानी और पॉलिथीन तैर रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। उनका कहना है कि छठ से पहले घाटों की सफाई, पानी की व्यवस्था और लाइट की व्यवस्था नहीं की जाती। ऐसे में महापर्व की तैयारियों के बीच अव्यवस्था का असर साफ दिखाई दे रहा है।
उपेन्द्र अस्थाना संवाददाता, कानपुर 9554678201
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।