मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Agriculture Press note श्रावस्ती

श्रावस्ती में कृषक दुर्घटना योजना के 38 दावों की राशि खातों में ट्रांसफर

श्रावस्ती में कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 38 लाभार्थियों को सहायता श्रावस्ती में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 38 दावों के लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि हस्तान्तरित की गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
श्रावस्ती में कृषक दुर्घटना योजना के 38 दावों की राशि खातों में ट्रांसफर
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 38 दावों के लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि हस्तान्तरित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने लाभार्थियों को डेमो चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की।

यह कार्यक्रम प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ से आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत हुआ। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।

इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 4,300 लाभार्थी परिवारों को कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की। श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। सभी ने मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन भी सुना।

कार्यक्रम में मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय और अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान किया। इसके साथ ही जनपद के कुल 38 दावों के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया और धनराशि उनके खातों में हस्तान्तरित की गई।

मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा, “देश एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा पात्रता के आधार पर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत आज मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को यह लाभ दिया गया है। जिससे निश्चित ही उन्हें मदद मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत पात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

अपर जिलाधिकारी ललित कुमार ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद के कुल 38 दावों के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि का वितरण किया गया है। इन दावों में तहसील भिनगा के 20 दावे, इकौना के 09 दावे और तहसील जमुनहा के 09 दावे शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी लगातार कृषक दृर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाता रहा है। अपर जिलाधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एक ऐसी दूरदर्शी योजना है जो किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में, चाहे वह मृत्यु हो या स्थायी दिव्यांगता, यह योजना तत्काल राहत देती है।”

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी जमुनहा रवेंद्र कुमार, एल0आर0सी0 विश्वनाथ सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। लाभार्थी किसानों के परिवारीजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।