मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Breaking news अलीगढ़

अलीगढ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अलीगढ के लोधा पुलिस थाने की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
अलीगढ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

अलीगढ के लोधा पुलिस थाने की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

लोधा पुलिस शनिवार शाम को इलाके में गश्त पर थी। करीब पौने आठ बजे पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और मौके पर पहुंचकर उस युवक को दबोच लिया।

जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम करन कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार बताया। वह ट्रांसफार्मर वाली गली, थाना बन्ना देवी का रहने वाला है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को उसे जेल भेज दिया।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।