हमीरपुर में रोडवेज बस-बाइक भिड़ंत, युवती की मौत; तीन गंभीर घायल
हमीरपुर में रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में युवती की मौत हमीरपुर में रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई।
हमीरपुर में रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई। बाइक पर सवार बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार सभी लोग खेत जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रोडवेज बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद युवती की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
युवती की मौत से आक्रोशित परिजनों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया। परिजन सड़क पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक जाम नहीं खोला जाएगा।
सूचना पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुट गई। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास का है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।