कोर्ट परिसर में महिला और भाई के साथ पति-देवर की मारपीट का मामला
बुलंदशहर के परिवार न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर पहुंची एक महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बुलंदशहर के परिवार न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर पहुंची एक महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और कोर्ट परिसर में ही गाली-गलौज करके मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सिकंदराबाद निवासी नेहा गोयल ने अपने पति हिमांशु और देवर शिवम पर यह आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी है और दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नेहा के मुताबिक, वह 7 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने भाई अमन के साथ परिवार न्यायालय के न्याय कक्ष संख्या-2 में अपने मुकदमे की तारीख पर पहुंची थी। उसी समय वहां उसका पति हिमांशु और देवर शिवम भी मौजूद थे।
आरोप है कि तारीख लेने के दौरान बातचीत शुरू हुई और इसी बीच हिमांशु और शिवम दोनों ने नेहा पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान हिमांशु वीडियो बनाने लगा और नेहा के भाई अमन से गाली-गलौज करने लगा।
नेहा का आरोप है कि जब उसके भाई अमन और उसके वकील ने इसका विरोध किया तो हिमांशु ने अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब नेहा अपने भाई को बचाने की कोशिश करने लगी तो हिमांशु ने उसके बाल पकड़ लिए और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उसने नेहा को लात-घूंसों से पीटा।
नेहा ने बताया कि इस मारपीट में उसका कुर्ता और दुपट्टा भी फट गया। आरोप है कि हिमांशु और शिवम दोनों ने मिलकर अमन के साथ भी मारपीट की। हिमांशु ने अमन के गाल पर काट लिया और शिवम ने उसकी बाईं आंख के ऊपर काट लिया। इस हमले में अमन की आंख के पास गंभीर चोट आई।
मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर नेहा और उसके भाई अमन को कोतवाली ले गई।
पुलिस ने इसके बाद अमन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। नेहा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यह मामला कहां और कब का है?
यह घटना 7 सितंबर को बुलंदशहर के परिवार न्यायालय के न्याय कक्ष संख्या-2 में सुबह करीब 11 बजे हुई। नेहा गोयल अपने पति हिमांशु और देवर शिवम के खिलाफ मुकदमे की तारीख पर पहुंची थीं।
कोर्ट परिसर में झगड़ा किस वजह से शुरू हुआ?
नेहा के मुताबिक, तारीख लेने के दौरान पति हिमांशु और देवर शिवम ने उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इसी बीच हिमांशु वीडियो बनाने लगा और नेहा के भाई अमन को गाली देने लगा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया।
नेहा और उसके भाई अमन के साथ क्या किया गया?
नेहा को हिमांशु ने बालों से पकड़कर जमीन पर गिराया और लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसके कपड़े फट गए। अमन के साथ दोनों (हिमांशु और शिवम) ने मारपीट की। हिमांशु ने अमन के गाल पर काटा और शिवम ने उसकी बाईं आंख के ऊपर काटा।
पुलिस को सूचना कैसे मिली और क्या कार्रवाई हुई?
मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा और नेहा व अमन को कोतवाली ले गई। अमन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।