प्राइवेट बस संचालक ने सवारी को सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल
हमीरपुर के सदर बस स्टैंड पर प्राइवेट बस संचालकों की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हमीरपुर के सदर बस स्टैंड पर प्राइवेट बस संचालकों की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। न्यू शताब्दी ट्रेवल्स के संचालक और उसके गुर्गों ने एक सवारी के साथ बीच सड़क पर गाली गलौज की और उसे जमकर पीटा।
घटना के वक्त न्यू शताब्दी ट्रेवल्स के गुर्गे बीच सड़क पर सवारी को पीटते रहे, जबकि राहगीर सिर्फ तमाशबीन बने रहे। सवारी ने बस का टिकट और रुपया देकर रसीद भी हासिल कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसे बस में सीट नहीं मिली। सीट ना मिलने को लेकर ही बीच सड़क पर विवाद हो गया।
बस स्टैंड रोड पर अवैध स्टैंड स्टॉप बनाकर ये बस संचालक गुंडागर्दी के दम पर डबल डेकर बसों का संचालन करते हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह मामला सदर कोतवाली इलाके के बस स्टैंड रोड का है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना हमीरपुर के सदर बस स्टैंड पर हुई। न्यू शताब्दी ट्रेवल्स के संचालकों ने बीच सड़क पर एक सवारी को पीटा।
सवारी को क्यों पीटा गया?
सवारी ने बस का टिकट और रुपया देकर रसीद भी हासिल कर ली थी, लेकिन उसे बस में सीट नहीं मिली। सीट ना मिलने को लेकर ही बीच सड़क पर विवाद हो गया और बस संचालकों ने उसे पीटा।
यह वीडियो कहाँ वायरल हुआ?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह मामला सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।