मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious Press note संभल

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर संभल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

संभल के हयातनगर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के शुभ मौके पर शिव मंदिर में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर संभल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
Image credit: News Darpan Team

संभल के हयातनगर में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के शुभ मौके पर शिव मंदिर में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की जिला टीम के संयुक्त तत्वावधान में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मातृशक्ति की जिला संयोजिका दीपा वार्ष्णेय की खास भागीदारी रही, जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण का दिव्य रूप धारण करके सभी का मन मोह लिया। हाथ में बंसी और सिर पर मयूर पंख सजाए उनका यह स्वरूप कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान लक्ष्मी बाष्णेय यशोदा के रूप में रहीं जबकि राधिका राधा के रूप में नजर आईं।

इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका प्रतीक्षा गुप्ता और मातृशक्ति की जिला संयोजिका दीपा वार्ष्णेय ने मिलकर संगठन के विचारों को रेखांकित किया। प्रतीक्षा गुप्ता ने कहा, "भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म की रक्षा, न्याय और समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है। मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की जिला टीम सनातन संस्कृति के संरक्षण, नारी सशक्तिकरण और समाज सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित है।"

विभाग संयोजिका सरिता गुप्ता और जिला सहसंयोजिका मंजू रावत और सुनीता यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की रूपरेखा पुष्पा देवी और रितिका वाष्र्णेय ने तैयार की थी।

कार्यक्रम में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की जिला टीम की सभी बहनों और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने संगठन की स्थापना के मकसद पर रोशनी डाली और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान भारी तादाद में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में उषा, पुष्पा, कुसुम लता, ममता, लक्ष्मी, रितिका, रीता, प्रतिमा, प्रीति, सोनी, सुधा, कल्पना, पदमा, शशि, ममता, सुनीता, विनीता, नीरू और शशि वाला आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।