खटीमा में सीएम धामी ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ पूजा संपन्न
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया खटीमा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
खटीमा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन किया।
मुख्यमंत्री मेलाघाट स्थित शारदा नदी के बाइस पुल छठ घाट पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छठी मइया से प्रदेश की समस्त जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में छठ पर्व के आयोजनों में शामिल होते रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व महिलाओं की कठिन तपस्या, आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि “खटीमा है, मिनी भारत की तस्वीर”, जहां अलग-अलग समाज और समुदाय के लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह क्षेत्र होने के कारण उनका प्रयास रहता है कि वह यहां आयोजित होने वाले प्रमुख पर्वों और धार्मिक आयोजनों में लोगों के बीच मौजूद रहें।
मुख्यमंत्री के छठ घाट पहुंचने पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर की। पूजा-अर्चना और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाट पर छठ महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न
- 2
शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला
- 3
श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल
- 4
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार
- 5
शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।