News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Uttar Pradesh General उत्तर प्रदेश

ताजपुर रसूलपुर में सोमवार को 110वां देवता मेला, 108 साल की परंपरा

ब्लॉक लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में सोमवार शाम को 110वें भव्य देवता मेले का आयोजन जोरशोर से मनाया जाएगा। यह मेला गांव का मुख्य त्योहार रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है।

ताजपुर रसूलपुर में सोमवार को 110वां देवता मेला, 108 साल की परंपरा
Image credit: News Darpan Team

ब्लॉक लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में सोमवार शाम को 110वें भव्य देवता मेले का आयोजन जोरशोर से मनाया जाएगा। यह मेला गांव का मुख्य त्योहार रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है।

ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि सन 1916 से लगातार इस मेले का आयोजन होता रहा है। इस मेले में कुश्ती दंगल, देवी जागरण, रसिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और मेले में झूले और दुकानें लगेंगी।

गांव के बुजुर्ग प्रेमपाल सिंह मेला संयोजक ने बताया कि सदियों वर्ष पहले यह गांव कभी टीले पर बसा हुआ था। तब गांव में महामारी की बीमारी फैली थी। तब किसी संत ने कहा कि देवता नाराज हैं, गांव में देवता पूजा करो और गांव को दूसरी जगह बसाओ। तभी से गांव को ताजपुर रसूलपुर गांव बसाया गया और देवता मेला शुरू किया गया। इसके साथ ही दंगल कुश्ती, जागरण, रसिया और राखी का त्योहार भी मनाया जाता है। इसी मेले वाले दिन देवता मेले को रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है और प्रत्येक बहन, बेटी व अन्य रिश्तेदार जरूर आते हैं।

मेला कमेटी अध्यक्ष बनवारी लाल ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद एटा राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी, ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति जंगजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरालाल, बृज क्षेत्र प्रवीन राज आदि लोग मौजूद रहेंगे।

मेले के मुख्य कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश, श्योराज सिंह, शुभम कुमार, किशोर कुमार, भागेंद्र सिंह आदि समस्त ग्राम वासी रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ताजपुर रसूलपुर में देवता मेला कब लगता है?

ताजपुर रसूलपुर में देवता मेला सोमवार को लगता है। यह मेला रक्षाबंधन के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

यह मेला कितने साल से चल रहा है?

यह मेला 1916 से लगातार चल रहा है। इस बार 110वां देवता मेला मनाया जा रहा है, जो 108 साल की परंपरा है।

देवता मेले में क्या-क्या होता है?

मेले में कुश्ती दंगल, देवी जागरण, रसिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साथ ही झूले और दुकानें भी लगती हैं।

देवता मेला शुरू करने की वजह क्या थी?

सदियों साल पहले जब गांव टीले पर बसा था तो वहां महामारी फैली। एक संत ने कहा कि देवता नाराज हैं। तब से गांव को दूसरी जगह बसाया गया और देवता मेला शुरू किया गया।

#cultural tradition#raksha bandhan#ताजपुर रसूलपुर#देवता मेला

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।