मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime General अमेठी

अमेठी: बगीचे में मिला शव, परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया

अमेठी में बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के मामले में नया अपडेट सामने आया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
अमेठी: बगीचे में मिला शव, परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया
Image credit: News Darpan Team

अमेठी में बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने मृतक युवक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि मृतक युवक के मोबाइल में वाद विवाद और गाली गलौज का वीडियो मिला है। इसी वीडियो के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस और साथियों द्वारा उन्हें यह सूचना दी गई थी कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

परिजनों के मुताबिक, मौके पर पुलिस और परिजनों को शव फांसी पर नहीं, बल्कि चारपाई पर लेटा हुआ मिला था। इसी आधार पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मृतक युवक के पांचों साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

मृतक युवक जामो थाना क्षेत्र के पूरे द्वगपाल कटारी गांव का रहने वाला था। वह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर के आम के बगीचे में मजदूरी करता था।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।