News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
National Official source उज्जैन

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी, महाकाल के रास्ते को चौड़ा करने काम शुरू

उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत गुदरी चौराहा से हरसिद्धि पाल तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है।

उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी, महाकाल के रास्ते को चौड़ा करने काम शुरू
Image credit: News Darpan Team

उज्जैन नगर निगम ने सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत गुदरी चौराहा से हरसिद्धि पाल तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। यह मार्ग बाबा महाकाल की सवारी और सिंहस्थ के दौरान पेशवाई का प्रमुख रास्ता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के क्रम में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के विकास और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार काम कर रहा है। महापौर मुकेश टटवाल और निगम अध्यक्ष कलावती यादव के मार्गदर्शन में यह कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गुदरी चौराहा से पानदरिबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक लगभग 570 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किए जाने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य पर राज्य शासन से मिली लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्गों में शामिल है। बाबा महाकाल की सवारी के साथ ही सिंहस्थ महापर्व के दौरान निकलने वाली पेशवाई का प्रमुख मार्ग होने के कारण इसका विशेष महत्व है। इसके अलावा रामघाट और हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा आम नागरिकों के लिए भी यह प्रमुख संपर्क मार्ग है।

सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाना जरूरी माना गया है। प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से कुल 136 भवन प्रभावित होने वाले हैं।

नगर निगम ने नियमों के मुताबिक कार्यवाही की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार से मार्ग की नपती और सड़क सीमा की मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से प्रस्तावित सड़क की सीमा तय करने के साथ ही प्रभावित भवनों की पहचान की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश के मुताबिक भवन निरीक्षक सुश्री सौम्या चतुर्वेदी और निगम की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग की नपती और प्रभावित भवनों पर मार्किंग की कार्यवाही कर रही है। टीम जगह का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित सड़क सीमा के अनुरूप जरूरी जानकारी भी इकट्ठा कर रही है। नपती और सर्वे का काम पूरा होने के बाद नियमों के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सड़क चौड़ीकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को सुगम और व्यवस्थित करना, मार्ग की क्षमता बढ़ाना तथा सिंहस्थ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवागमन की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सड़क विकास के साथ मार्ग को सुव्यवस्थित किए जाने से नागरिकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

नगर निगम सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के विकास और चौड़ीकरण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। राजसी सवारी के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का नया दौर शुरू हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उज्जैन में महाकाल के रास्ते को क्यों चौड़ा किया जा रहा है?

सिंहस्थ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बाबा महाकाल की सवारी और पेशवाई का प्रमुख मार्ग होने से यातायात का दबाव बहुत बढ़ जाता है। इसलिए गुदरी चौराहा से हरसिद्धि पाल तक लगभग 570 मीटर के रास्ते को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।

इस सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर कितना पैसा खर्च हो रहा है?

राज्य शासन ने इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि दी है।

इस सड़क चौड़ीकरण से कितने मकान प्रभावित होंगे?

इस प्रोजेक्ट से कुल 136 भवन प्रभावित होने वाले हैं।

सड़क चौड़ीकरण काम कब शुरू हुआ?

मंगलवार से नगर निगम ने मार्ग की नपती और सड़क सीमा की मार्किंग का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद नियमों के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।