अमेठी में दो साल का बच्चा गायब, 20 घंटे से तलाश जारी
अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के समदिया मोहल्ले में घर के सामने खेल रहा दो साल का मासूम बच्चा गायब हो गया है। बच्चे को गायब हुए 20 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के समदिया मोहल्ले में घर के सामने खेल रहा दो साल का मासूम बच्चा गायब हो गया है।
बच्चे को गायब हुए 20 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
पीड़ित परिवार के लोगों को आशंका है कि कहीं बच्चा गांव में तालाब या कुएं में तो नहीं गिर गया है। इसी आशंका के आधार पर एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस लगातार बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
देर रात अमेठी एसपी ने डॉग और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।