मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Breaking news मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी इलाके में हत्या के मामले में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हत्या के मामले के अनावरण के दौरान की जा रही थी।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी इलाके में हत्या के मामले में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हत्या के मामले के अनावरण के दौरान की जा रही थी। इसी दौरान भैंसानी पुल के नीचे चेकिंग के वक्त पुलिस टीम का सामना दो बदमाशों से हुआ।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन और शावेज पुत्र इफजुर रहमान के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से मृतक की R15 बाइक, स्मार्ट वॉच, एप्पल मोबाइल, घटना में प्रयुक्त टोयोटा कोरोला कार, दो तमंचे, पांच जिंदा व दो खोखा कारतूस तथा 1070 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।