News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Accident Breaking news संभल

संभल में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से दो युवकों की मौत

संभल में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बाइक सवार थे और राजस्थान में बागड़ जात लगाने गए थे।

संभल में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से दो युवकों की मौत
Image credit: News Darpan Team

संभल में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बाइक सवार थे और राजस्थान में बागड़ जात लगाने गए थे।

मुरादाबाद हाइवे के बनियाठेर थाना क्षेत्र के भुलावई और बनियाखेड़ा गांव के तीन युवक पेट्रोल भराने के लिए जा रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भुलावई निवासी विक्रम (24) और बनियाखेड़ा निवासी यशपाल (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सौदान (30) घायल हो गया।

दोनों गांवों के सैकड़ों लोग सोमवार की रात चार आयशर कैंटर, बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजस्थान बागड़ जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। भुलावई गांव निवासी विक्रम भी बाइक लेकर राजस्थान गया था। देर रात करीब दो बजे विक्रम, सौदान और बनियाखेड़ा गांव निवासी यशपाल प्रजापति बाइक से पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में जान गंवाने वाले विक्रम और यशपाल शादी-विवाह समारोहों में फोटोग्राफी का काम करते थे।

राजस्थान जाने से पहले किसी ने भी नहीं सोचा था कि बागड़ जात लगाने के बाद घर लौटने के बजाय दोनों की मौत की खबर आएगी। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो युवकों की एक साथ मौत की खबर से भुलावई और बनियाखेड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की खबर दोनों गांवों में पहुंचते ही परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संभल में हादसा कब और कहाँ हुआ?

बुधवार देर रात मुरादाबाद हाइवे के बनियाठेर थाना क्षेत्र में भुलावई और बनियाखेड़ा गांवों के बीच एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की बाइक से टक्कर हुई।

इस हादसे में कितने लोगों की जान गई?

हादसे में दो युवकों की मौत हुई - भुलावई से विक्रम (24) और बनियाखेड़ा से यशपाल (23)। एक अन्य युवक सौदान गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये तीनों युवक राजस्थान क्यों जा रहे थे?

ये तीनों सोमवार की रात बाइक से राजस्थान बागड़ जात लगाने के लिए गए थे। हादसे के समय वे पेट्रोल भरवाने जा रहे थे।

जान गंवाने वाले विक्रम और यशपाल क्या काम करते थे?

दोनों शादी-विवाह समारोहों में फोटोग्राफी का काम करते थे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।