मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Breaking news

मुजफ्फरनगर में नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना सिविल लाइन की टीम ने नशीली दवाओं और इंजेक्शन की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मुजफ्फरनगर में नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क उजागर, तीन गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

मुजफ्फरनगर में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना सिविल लाइन की टीम ने नशीली दवाओं और इंजेक्शन की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 72 हजार नशीले कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन और एक बलेनो कार बरामद की है। बरामद माल की कीमत करीब 6 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को चेकिंग के दौरान खबर मिली थी कि तीन लोग अवैध नशीली चीजें लेकर माल रोड की तरफ से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र रोहताश, निवासी तीर्थ कॉलोनी खतौली, कलीम पुत्र अफाक, निवासी बघरोली थाना खरखौदा मेरठ, और जुनेद पुत्र इकबाल, निवासी लोहिया नगर मेरठ के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 26 से 29 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने इनके कब्जे से स्पास्मोविल कंपनी की ट्रामाडोल नशीली दवा के भूरे रंग के 48 हजार कैप्सूल, नीले रंग के 24 हजार कैप्सूल, एविल कंपनी के 50 इंजेक्शन और पेंटासिल कंपनी के 499 इंजेक्शन बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर की बलेनो कार भी जब्त की गई है। थाना सिविल लाइन में मुकदमा संख्या 224/26, धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशीली दवाओं की सप्लाई का काम करते हैं। उनका संपर्क हापुड़ के एक शख्स से व्हाट्सऐप के जरिए था, जिससे वे दवाइयां खरीदते थे और ऊंचे दामों पर आगे बेचते थे। पुलिस के मुताबिक ये कैप्सूल और इंजेक्शन आमतौर पर सिर्फ डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही मिलते हैं। अब पुलिस नशीली दवाओं की सप्लाई के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।