News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
Accident Breaking news श्रावस्ती

आवारा सांड से टकराकर टेम्पो पानी के गड्ढे में गिरा, छह लोग घायल

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर एक आवारा सांड से टकराकर सवारियों से भरा टेम्पो सड़क किनारे पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा सीताद्वार मंदिर के पास हुआ।

आवारा सांड से टकराकर टेम्पो पानी के गड्ढे में गिरा, छह लोग घायल
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर एक आवारा सांड से टकराकर सवारियों से भरा टेम्पो सड़क किनारे पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा सीताद्वार मंदिर के पास हुआ।

टेम्पो में हादसे के वक्त करीब आधा दर्जन लोग सवार थे, जिनमें मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। टेम्पो के गहरे पानी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाकर टेम्पो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके जरिए सभी घायलों को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोग जनपद बहराइच के रहने वाले हैं और फेरी का काम करते हैं। ये लोग बलरामपुर से टेम्पो में सवार होकर बहराइच जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह सड़क पर अचानक आए आवारा सांड को बताया जा रहा है।

नेशनल हाईवे पर लगातार घूम रहे छुट्टा पशुओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कहां हुआ और क्या घटा?

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे पर सीताद्वार मंदिर के पास एक आवारा सांड से टकराकर टेम्पो सड़क किनारे 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।

इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?

इस हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। सभी को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

टेम्पो में सवार लोग कहां जा रहे थे?

ये सभी लोग बहराइच जिले के रहने वाले थे और फेरी का काम करते थे। वे बलरामपुर से टेम्पो में सवार होकर बहराइच जा रहे थे।

घायलों को बचाने में किसकी भूमिका रही?

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाकर टेम्पो में फंसे लोगों को निकाला और उनकी जान बचाई। इसके बाद एंबुलेंस को सूचित किया गया।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।