मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Crime Breaking news दिल्ली

दिल्ली की चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, घटना 4 अगस्त की रात की है जब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से आई 11वीं क्लास की यह लड़की भारी बारिश और अंधेरे

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
दिल्ली की चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप
Image credit: News Darpan Team

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, घटना 4 अगस्त की रात की है जब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से आई 11वीं क्लास की यह लड़की भारी बारिश और अंधेरे में रास्ता भटककर ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंची थी। मदद की उम्मीद में उसने एक स्लीपर बस रोकी, जहां से उसकी मुसीबत शुरू हुई।

पुलिस के मुताबिक, बस ड्राइवर और कंडक्टर ने लड़की को नोएडा सेक्टर-63 तक छोड़ने का भरोसा दिलाकर बस में बैठाया। इसके बाद चलती बस में दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बस करीब 47 किलोमीटर का सफर तय करके कश्मीरी गेट पहुंची, जहां आरोपियों ने छात्रा को छोड़ दिया।

पीड़िता ने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दिल्ली की इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर रात के वक्त बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।