मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Breaking news रायबरेली

रायबरेली में छात्र संगठनों के विवाद में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की झड़प

रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर बहस हुई जो बाद में गंभीर विवाद में बदल गई।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
रायबरेली में छात्र संगठनों के विवाद में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की झड़प
Image credit: News Darpan Team

रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान को लेकर बहस हुई जो बाद में गंभीर विवाद में बदल गई। ABVP कार्यकर्ताओं ने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाया है।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मामला यहीं नहीं रुका और सपा जिलाध्यक्ष और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच में तू-तू मैं-मैं हो गई।

गुस्साए कोतवाल ने जिलाध्यक्ष को चूड़ी पहनने और औकात में रहने की नसीहत दी। अब इस पूरे मामले का वीडियो जोर शोर से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की।

लेकिन सपा कार्यकर्ता और विधायक शहर कोतवाल को हटाने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सामने आया है।

इस दौरान सपा विधायक राहुल लोधी को पुलिस धक्का देते हुए नजर आ रही है। वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि दोनों पक्षों को मामले में समझा बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल करवाई जा रही है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।