दिल्ली में बिल्डिंग हादसे में औरैया के BSc छात्र पवन की मौत
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग हादसे में औरैया के एक छात्र पवन की मौत हो गई। पवन इसी साल 20 जुलाई को BSc कंप्यूटर में एडमिशन लेकर दिल्ली के सत्य निकेतन में PG में रह रहा था।
पवन इसी साल 20 जुलाई को BSc कंप्यूटर में एडमिशन लेकर दिल्ली के सत्य निकेतन में PG में रह रहा था।
हादसे के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो वायरल होने पर मलबे में दबे मिले शव की शिनाख्त औरैया जनपद के दिबियापुर निवासी छात्र पवन के रूप में हुई।
पवन घर का इकलौता चिराग था। पवन के पिता फार्मासिस्ट से रिटायर्ड हो चुके हैं।
पवन की मौत की जानकारी पर उनके घर पर सांत्वना देने को लोग पहुंच रहे हैं।
देर शाम तक पवन का शव दिबियापुर आने की जानकारी वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा बताई जा रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।