महिला आयोग सदस्या ने श्रावस्ती जेल का किया व्यापक निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने श्रावस्ती के जिला कारागार का निरीक्षण किया और जेल की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंद महिला कैदियों से मुलाकात की और सरकार की तरफ से उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से बात करके उनका हालचाल भी पूछा।
अंजू प्रजापति ने जेल के रसोई घर, स्टोर खाद्यान्न, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक और अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
महिला आयोग की सदस्या ने महिला बंदियों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।
निरीक्षण के मौके पर जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।