मुरादाबाद के शिक्षक अनुज अग्रवाल को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनुज अग्रवाल का हापुड़ में हुआ स्वागत हापुड़।
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अनुज अग्रवाल का हापुड़ में हुआ स्वागत
हापुड़। जनपद मुरादाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक अनुज अग्रवाल के हापुड़ आगमन पर शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। अनुज अग्रवाल को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इस मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद सिंह त्यागी और जनपद हापुड़ के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने मिलकर अनुज अग्रवाल को पटका पहनाकर अभिनंदन किया। दोनों शिक्षकों ने उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार हासिल करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुज अग्रवाल ने अपने सम्मान के लिए शिक्षक प्रकोष्ठ और कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को और अधिक मजबूती देता है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।