हापुड़ लौटे शिक्षक अमित शर्मा का जोरदार स्वागत, जीता राज्य पुरस्कार
उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित होकर हापुड़ जनपद लौटे शिक्षक अमित कुमार शर्मा का जनपदवासियों, परिजनों, शिक्षक साथियों और शुभचिंतकों ने जोरदार और गर्मजोशी भरा स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित होकर हापुड़ जनपद लौटे शिक्षक अमित कुमार शर्मा का जनपदवासियों, परिजनों, शिक्षक साथियों और शुभचिंतकों ने जोरदार और गर्मजोशी भरा स्वागत किया।
अमित शर्मा के आगमन की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह और खुशी से सराबोर नजर आया।
अमित शर्मा के इस सम्मान को लेकर जनपदवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। जैसे ही उनके ट्रेन से लौटने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में शिक्षक, परिजन और शुभचिंतक उन्हें लेने के लिए पहुंच गए।
ट्रेन से उतरते ही लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। उन्हें बधाइयां देते हुए सभी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अमित शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे हापुड़ जनपद की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने स्वागत के लिए जनपदवासियों, शिक्षक साथियों, परिजनों और सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने उन्हें नई ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।
इस मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गोविंद सिंह त्यागी, प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र सिंह सिरोही, श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री जय किशन शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती प्रियंका शर्मा, सुमित शर्मा, आरती शर्मा, कनिक शर्मा, प्रज्ञान शर्मा, तनमय, विनोद शर्मा, शोभित गर्ग, अंशु गर्ग, रविंदर गर्ग, आकाश दत्त शर्मा, विजय शर्मा और विक्रांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।