मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
ग्वालियर में 1500 पेटी शराब से भरा ट्रक थाने की दीवार तोड़ घुसामध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत में
Defence Press note

सड़क हादसे में फंसे बोलेरो सवार दो नागरिकों को एसएसबी जवानों ने बचाया

62वीं वाहिनी SSB भिनगा के जवानों ने सड़क दुर्घटना में दो नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के जवानों ने सड़क दुर्घटना में दो स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
सड़क हादसे में फंसे बोलेरो सवार दो नागरिकों को एसएसबी जवानों ने बचाया
Image credit: News Darpan Team

62वीं वाहिनी SSB भिनगा के जवानों ने सड़क दुर्घटना में दो नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के जवानों ने सड़क दुर्घटना में दो स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता की मिसाल पेश की। यह घटना 16.11.2026 को रात्रि लगभग 00:45 बजे हुई।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के RP-II एवं RP-III के मध्य एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीमा पर लगी फेंसिंग से टकरा गया। इस बोलेरो वाहन की पंजीकरण संख्या UP-40 AK-0198 है।

दुर्घटना के कारण लगभग 05-06 सीमेंट के खंभे और उनके बीच लगी फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गश्त ड्यूटी पर तैनात आरक्षी (सामान्य) पाटिल प्रशांत एवं आरक्षी (सामान्य) नारायण मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई की।

दोनों जवानों ने बोलेरो वाहन में सवार दो स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें श्री सुशील कुमार (26 वर्ष), चालक, और श्री पिंटू (24 वर्ष) शामिल हैं। दोनों निवासी ग्राम सिसवा गद्दीपुरवा, पोस्ट हरिहरपुर रानी, भिनगा, जनपद श्रावस्ती हैं।

इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी के साथ सहायक उपनिरीक्षक (संचार) इमाम सिद्दीकी (ड्यूटी SO) एवं मुख्य आरक्षी (सामान्य) राजू कटरेला (ड्यूटी NCO) भी मौजूद रहे।

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन पानी में फंस गया था। बाद में वाहन को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि दोनों नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के जवानों की समय पर दिखाई गई तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता से दो अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित बचाया गया। जवानों के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा ने कहा कि बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।