रायबरेली में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रायबरेली के लालगंज कोतवाली इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
रायबरेली के लालगंज कोतवाली इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो सड़का हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रदीप कुमार अपने ससुराल से घर वापस लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया।
जैसे ही परिवार को मौत की खबर लगी, घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।