मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Breaking news रायबरेली

राहुल गांधी की दिशा बैठक से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन

रायबरेली में दिशा की बैठक शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने प्लाकार्ड लेकर दिशा बैठक हाल के बाहर प्रदर्शन किया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
राहुल गांधी की दिशा बैठक से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन
Image credit: News Darpan Team

रायबरेली में दिशा की बैठक शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने प्लाकार्ड लेकर दिशा बैठक हाल के बाहर प्रदर्शन किया।

दोनों विधायकों ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायकों ने सवाल उठाया कि जब जिले में आम लोगों की समस्याएं जस की तस हैं तो ऐसे में दिशा की बैठक का क्या औचित्य है। प्लाकार्ड लेकर दोनों विधायक बैठक स्थल के बाहर विरोध जताते नजर आए।

रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक होनी है। इस बैठक में जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की जानी है।

समाजवादी पार्टी लगातार रायबरेली में बंद स्कूलों के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है। अब सवाल ये है कि दिशा की बैठक में सपा विधायकों द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर क्या चर्चा होती है और प्रशासन इन आरोपों पर क्या जवाब देता है।

सपा विधायकों ने दिशा की बैठक शुरू होने से पहले ही मोर्चा खोल दिया था और अपने विरोध को दर्ज कराया।

#disha meeting#rahul gandhi#samajwadi party#रायबरेली#विधायक प्रदर्शन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।