फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के लिए मौन धरना शुरू
औरैया जिले के दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और बुनियादी जनसुविधाओं की मांग को लेकर मौन धरना शुरू कर दिया गया है।
औरैया जिले के दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और बुनियादी जनसुविधाओं की मांग को लेकर मौन धरना शुरू कर दिया गया है।
समाज सेवी धीरज शुक्ला, श्याम सिंह और अन्य सहयोगियों ने स्टेशन पर यह मौन धरना शुरू किया है। धीरज शुक्ला एक समाज सेवी के रूप में जाने जाते हैं और वे गांधीवादी तरीके से लगातार रेलवे प्रशासन को ज्ञापन देते आ रहे हैं।
स्टेशन परिसर पर दिव्यांग लोगों के लिए समुचित व्यवस्थाओं की मांग भी की जा रही है। फफूंद को ए ग्रेड घोषित स्टेशन का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन यहां मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इन सुविधाओं को दिलाने के लिए मौन अनशन किया जा रहा है।
धीरज शुक्ला ने दो अक्टूबर गांधी जयंती पर गांधीवादी तरीके से रेलवे प्रशासन के खिलाफ यह संघर्ष शुरू किया था। वे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और परिसर में मूल भूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।