अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छह छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा पास की
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार कामयाबी हासिल की है।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार कामयाबी हासिल की है। विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा पूनम कश्यप ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ नेट पास की है, जबकि प्रियांशी अग्रवाल, अभिषेक कुमार और आकांक्षा ने यूजीसी-नेट की परीक्षा पास की है। इसके अलावा कुमारी लक्ष्मी ने नेट फॉर पीएचडी की परीक्षा में सफलता पाई है।
विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की छात्रा हिमाद्री सारस्वत ने भी यूजीसी-नेट पास करके यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। इस तरह कुल छह विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के बाद पूरे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कामयाब विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों की सफलता यूनिवर्सिटी में चल रहे बेहतर शिक्षण, अकादमिक मार्गदर्शन और रिसर्च के माहौल का नतीजा है। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, डॉ. केशव शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा और गगन प्रताप सिंह ने सभी कामयाब विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की लगातार सफलता यूनिवर्सिटी के अकादमिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कामयाब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी विश्वविद्यालय के दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से कितने छात्रों ने यूजीसी-नेट पास की?
विश्वविद्यालय से कुल छह छात्रों ने यूजीसी-नेट परीक्षा पास की है। इनमें पूनम कश्यप, प्रियांशी अग्रवाल, अभिषेक कुमार, आकांक्षा, कुमारी लक्ष्मी और हिमाद्री सारस्वत शामिल हैं।
क्या कोई छात्र जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ नेट पास किया?
हाँ, राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा पूनम कश्यप ने यूजीसी-नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ पास की है।
इन छात्रों की सफलता का क्या कारण बताया गया है?
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में चल रहे बेहतर शिक्षण, अकादमिक मार्गदर्शन और रिसर्च के माहौल का नतीजा है।
कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने इन छात्रों को क्या संदेश दिया?
कुलपति ने कहा कि छात्रों को उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह कामयाबी दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताई।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।