श्रावस्ती में हल्की बारिश के बाद तीन दिन से बिजली संकट का दावा
श्रावस्ती में बिजली व्यवस्था बदहाल होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि हल्की बारिश के चलते बीते तीन दिन से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
श्रावस्ती में बिजली व्यवस्था बदहाल होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि हल्की बारिश के चलते बीते तीन दिन से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं, कई इलाकों में गुरुवार देर शाम से बिजली गुल बताई जा रही है।
बिजली कटने का असर सीधे लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर दिख रहा है। कहीं लोग पानी के लिए भटक रहे हैं, तो कहीं घरों और दुकानों में इलेक्ट्रिक उपकरण बंद पड़े हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे हर महीने बिजली बिल चुका रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सही बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही।
लोगों का आरोप है कि सरकारी दावों में 18-22 घंटे बिजली आपूर्ति बताई जाती है, लेकिन जमीनी हालात बद से बदतर हैं। बिजली सप्लाई बाधित होने पर उन्हें समय से जानकारी भी नहीं दी जाती।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के आला अफसरों पर फोन न उठाने का गंभीर आरोप लगाया है। SDO, JE समेत बिजली कर्मियों पर भी समय से जानकारी न साझा करने का आरोप लगाया गया है।
लोगों का कहना है कि विभाग के माध्यम से व्हाट्सप्प और ट्विटर पर लोगों को जोड़कर कटौती से संबंधित जानकारी कभी साझा नहीं की जाती है। इससे बिजली गुल होने पर परेशानी और बढ़ जाती है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।