श्रावस्ती में पोषण माह की शुरुआत, सितंबर से अक्टूबर तक चलेगा अभियान
श्रावस्ती जिले में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।
श्रावस्ती जिले में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। यह अभियान 09 सितंबर से 08 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा।
देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन "सुपोषित भारत" के तहत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जनपद में आज यह अभियान शुरू किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं में पोषण के स्तर में सुधार एवं जनसहभागिता के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में मनाया जाता है, जिसका आज शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की अवधारणा "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए समग्र प्रयास की जरूरत है। पोषण अभियान के तहत 06 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को केंद्रित करते हुए पोषण स्तर में सुधार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पोषण संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री, अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण कराया जाएगा तथा सैम/मैम बच्चों के चिन्हांकन के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा योग एवं आयुष के तहत बच्चों, किशोरी, बालिकाओं तथा महिलाओं को केंद्रित करते हुए योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पोषण संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री व अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि अनुराग सिंह सहित अन्य हेल्थ पार्टनर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पोषण माह कब से कब तक चलेगा?
राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। श्रावस्ती जिले में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
इस साल पोषण माह की थीम क्या है?
इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की अवधारणा 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' निर्धारित की गई है।
पोषण माह में किन लोगों को लक्ष्य रखा जा रहा है?
इस अभियान में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और किशोरी बालिकाओं को लक्ष्य रखा जा रहा है ताकि उनके पोषण स्तर में सुधार किया जा सके।
इस अभियान के दौरान क्या-क्या किया जाएगा?
अभियान के दौरान पोषण संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री और अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा। SAM/MAM बच्चों के चिन्हांकन के लिए अभियान चलाया जाएगा और योग एवं आयुष के तहत योग सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 4
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।