श्रावस्ती में ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, 3 घायल
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली इलाके में गंगापुर के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि मासूम समेत 3 लोग घायल हैं।
श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली इलाके के गंगापुर के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम समेत 3 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। घायलों का इलाज हो रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिसिया कार्यवाही जारी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।