रायबरेली की आकांक्षी वर्मा ने यूपीपीएससी परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया
आकांक्षी वर्मा ने यूपीपीएससी सहायक अध्यापक की परीक्षा में हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान शिवगढ़ की बेटी आकांक्षी वर्मा ने यूपीपीएससी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक महिला परीक्षा-2025 के विज्ञान
शिवगढ़ की बेटी आकांक्षी वर्मा ने यूपीपीएससी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक महिला परीक्षा-2025 के विज्ञान वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करके अपने इलाके ही नहीं, बल्कि पूरे रायबरेली जिले का नाम रोशन कर दिया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की तरफ से जारी की गई प्रोविजनली चयनित उम्मीदवारों की सूची में आकांक्षी वर्मा का नाम प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है।
आकांक्षी वर्मा शिवगढ़, रायबरेली के चंदापुर मजरे गूढ़ा की रहने वाली हैं। वह सेवानिवृत्त शिक्षक गोमती प्रसाद वर्मा और रामादेवी वर्मा की बेटी हैं।
उनकी इस शानदार कामयाबी पर शनिवार को न्यू पब्लिक एकाडमी इंटर कॉलेज भवानीगढ़ के प्रबंधक विवेक बाजपेयी, प्रधानाचार्य पुष्करनाथ शुक्ला, शिक्षक सत्य प्रकाश वर्मा, श्याम कुमार सैनी, डॉ. अखिलेश सिंह, मोनू यादव और कौशल किशोर वर्मा समेत कई लोग उनके घर पहुंचे। सभी ने आकांक्षी और उनके माता-पिता का मुंह मीठा कराकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी।
इसके अलावा तनू वर्मा, आभास वर्मा, जमुना प्रसाद, योगेश कुमार और अभिषेक वर्मा ने भी ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
आकांक्षी वर्मा ने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई न्यू पब्लिक एकाडमी इंटर कॉलेज भवानीगढ़ से पूरी की। स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई उन्होंने फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली से की। बीएड की पढ़ाई उन्होंने न्यू स्टैंडर्ड सलेथू से की।
आकांक्षी ने कहा कि न्यू पब्लिक एकाडमी के योग्य शिक्षकों और अनुशासित माहौल ने उनके करियर को संवारने में बहुत अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक अच्छी शिक्षिका बनकर बच्चों का भविष्य संवारना और राष्ट्र की सेवा करना है।
न्यू पब्लिक एकाडमी के प्रबंधक विवेक बाजपेई ने बताया कि आकांक्षी वर्मा के अलावा हाल ही में उनके यहां से पढ़ने वाली शिवगढ़ की रहने वाली अंशिका सिंह पुत्री अजय सिंह, बड़वल की रहने वाली हिमांशी पुत्री हरिशंकर और भौसी के रहने वाले सुमित कुमार शुक्ला पुत्र वैष्णवी दत्त शुक्ला का चयन भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से प्रविधिक सहायक के पद पर हुआ है। वहीं गूढ़ा के रहने वाले अभिषेक कुमार हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आकांक्षी वर्मा ने यूपीपीएससी परीक्षा में कौन सा स्थान हासिल किया?
आकांक्षी वर्मा ने यूपीपीएससी सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक महिला परीक्षा-2025 के विज्ञान वर्ग में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
आकांक्षी वर्मा कहां की रहने वाली हैं?
आकांक्षी वर्मा शिवगढ़, रायबरेली के चंदापुर मजरे गूढ़ा की रहने वाली हैं। वह सेवानिवृत्त शिक्षक गोमती प्रसाद वर्मा और रामादेवी वर्मा की बेटी हैं।
आकांक्षी ने अपनी पढ़ाई कहां से की?
आकांक्षी ने इंटरमीडिएट तक न्यू पब्लिक एकाडमी इंटर कॉलेज भवानीगढ़ से, स्नातक और परास्नातक फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली से, और बीएड की पढ़ाई न्यू स्टैंडर्ड सलेथू से पूरी की।
आकांक्षी का भविष्य में क्या लक्ष्य है?
आकांक्षी का लक्ष्य एक अच्छी शिक्षिका बनकर बच्चों का भविष्य संवारना और राष्ट्र की सेवा करना है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …
- 2
भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा
- 3
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- 4
बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या
- 5
थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।