संभल पुलिस की ईमानदारी की मिसाल नेहरू चौक पर मिला महिला का जेवरात से भरा बैग पुलिस ने लौटाया
संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र से ईमानदारी और मानवता की एक मिसाल सामने आई है। जनपद संभल में दिनांक 21.09.2026 को नेहरू चौक, गुन्नौर पर एक महिला का बैग छूट गया था।
संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र से ईमानदारी और मानवता की एक मिसाल सामने आई है। जनपद संभल में दिनांक 21.09.2026 को नेहरू चौक, गुन्नौर पर एक महिला का बैग छूट गया था। इस बैग में सोने-चांदी के आभूषण, कीमती घड़ियां, नए वस्त्र, मोबाइल फोन और अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। बाद में यह बैग सही सलामत उसकी असली मालकिन तक पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि महिला खरीदारी के बाद जल्दबाजी में अपना बैग नेहरू चौक पर ही भूल गई थी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी राकेश पुत्र किशन लाल, निवासी मोहल्ला मुंडा, कस्बा गुन्नौर की नजर उस लावारिस बैग पर पड़ी। राकेश ने बैग खोलकर देखा तो उसमें कीमती सामान था, लेकिन उन्होंने लालच नहीं किया।
राकेश ने तुरंत ईमानदारी दिखाते हुए बैग को पुलिस चौकी कस्बा गुन्नौर पर लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बैग में मौजूद सामान को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बैग की मालकिन तक पहुंचने की कोशिश शुरू की।
सूचना मिलते ही थाना गुन्नौर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई। उ0नि0 श्योगेश कुमार, हे0का0 सोनवीर और का0 सुनील कुमार ने बैग की स्वामिनी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस टीम ने जांच और सत्यापन की प्रक्रिया के बाद बैग की असली मालकिन का पता लगाया।
इसके बाद पूरा बैग सामान सहित सकुशल महिला को लौटा दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला ने पुलिस और ईमानदार नागरिक का आभार व्यक्त किया। इस घटना को पुलिस के मानवीय और सराहनीय कार्य के रूप में देखा गया, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
इस पूरे सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संभल, विकास चंद्र त्रिपाठी ने ईमानदार नागरिक राकेश को सम्मानित किया। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के उ0नि0 योगेश कुमार, हे0का0 सोनवीर और का0 सुनील कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके इस ईमानदार एवं अनुकरणीय आचरण की जमकर सराहना की।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।