मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics Press note गोंडा

चारों जिलों के हजारों व्यापारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई

गोंडा के गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की ओर से PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
चारों जिलों के हजारों व्यापारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई
Image credit: News Darpan Team

गोंडा के गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की ओर से PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से हजारों की संख्या में व्यापारी शामिल हुए और मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल और प्रदेश सचिव डॉक्टर अजय चौरसिया पहुंचे। देवीपाटन मंडल के सभी व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इन अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

सम्मेलन में सपा नेता सूरज सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संजय विद्यार्थी और गोंडा सपा व्यापार सभा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित पूरे देवीपाटन मंडल के व्यापारी मौजूद रहे। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच चारों जिलों के हजारों व्यापारियों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज व्यापारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का व्यापार पूरी तरीके से सरकार में ठप्प पड़ा है, व्यापारियों पर मुकदमा लिखा जा रहा है और व्यापारियों के साथ लूट की जा रही है।

मनीष जगन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि व्यापारियों के साथ सरकार कानून लाकर के धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जब बनेगी तो व्यापारियों की सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि व्यापारियों की सुरक्षा का काम किया जाएगा और अयोध्या में जिस तरीके से व्यापारियों का व्यापार खत्म किया गया उसे दोबारा लाने का प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और व्यापारियों को परेशान करने का काम कर रही है।

मीडिया से बात करते हुए समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश का व्यापारी परेशान है और बेहाल है। उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार ने भगवान राम को लूटा है और हमारे व्यापारियों को भी लूटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस खुद आज सबसे बड़ी अपराधी बन चुकी है।

मनीष जगन अग्रवाल ने शाहजहांपुर का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यापारी को पुलिस वालों ने लूट लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश संगठित राजनीतिक अपराध का अड्डा बन गया है जहां सत्ता और भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराध हो रहा है और लूटपाट हो रहा है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी को किशमिश समझ कर चूसा जा रहा है और चबाया जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अब व्यापारियों को लोहे के चना बनने की आवश्यकता है।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि वह रात भर जागते हैं इसीलिए सुबह वह थके होते हैं इसीलिए क्या बोलते हैं पता नहीं, उनको खुद ही नहीं पता है कि वह क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम को यह लोग लूट चुके हैं, अब भगवान कृष्ण की बारी है।

अयोध्या में पास बनाने को लेकर हुए फर्जीवाड़े को लेकर व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने कहा कि पहले फिजिकल फ्रॉड लोगों ने किया, अब डिजिटल फ्राड भाजपा कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि एक-एक घटनाओं का खुलासा होगा, चाहे कोई भी हो सबको सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि भगवान राम के चंदा चोरी की व्यापक जांच होगी और पूरे मामले का खुलासा होगा।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।