रोटरी ने 125 गर्भवती माताओं को पोषण पोटली से किया सम्मानित
कमिश्नरेट गाजियाबाद के संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 को मातृत्व पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कमिश्नरेट गाजियाबाद के संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 को मातृत्व पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट: 3012 की प्रथम महिला रो. स्वाति गुप्ता जी और रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति श्री सुभाष गुप्ता जी के द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि एसीपी श्रीमती प्रियाश्री पाल जी ने अपने ममतामयी उद्बोधन में रोटरी परिवार का बार-बार आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार ने माँ की वेदना को समझते हुए पोषण पोटली जैसी कल्याणकारी पहल की है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान 125 गर्भवती माताओं-बहनों को पोषण पोटली वितरित की गई। इसके साथ ही 50 महिलाओं को प्रोटीन पाउडर भी दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित पोषण को सुनिश्चित करना बताया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट: 3012 और संबद्ध रोटरी क्लबों के सौजन्य से यह कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किया जाता है।
आयोजकों ने कहा, "पोषित जच्चा, तो स्वस्थ बच्चा, यही स्वस्थ समाज और सशक्त भविष्य की नींव है।"
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।