श्रावस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर बने अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया
श्रावस्ती में रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा करके बने एक मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
श्रावस्ती में रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा करके बने एक मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
यह मामला भिनगा क्षेत्र के खैरी कला गांव का है, जहां सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर किसी ने कब्जा करके मकान बना लिया था। इस अवैध कब्जे की जानकारी मिलने के बाद राजस्व टीम ने कार्रवाई का फैसला किया।
राजस्व विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और रास्ते की जमीन पर बने मकान को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के बाद रास्ते की जमीन को पूरी तरह से कब्जामुक्त करा लिया गया है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।