रतलाम में बिना नंबर की कार से 73 लाख रुपये नकदी बरामद
रतलाम में शनिवार शाम पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक क्रेटा कार से 73 लाख 70 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
रतलाम में शनिवार शाम पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक क्रेटा कार से 73 लाख 70 हजार रुपये की नकदी बरामद की। नामली थाना इलाके के पंचेड़ फंटे पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो कार में रखे बोरे से नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक इनमें 100, 200 और 500 रुपये के नोट थे। कार और नकदी दोनों को जब्त कर लिया गया है।
रतलाम के एडिशनल एसपी ने बताया कि नामली पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक बिना नंबर की कार नामली की तरफ आ रही है जिसमें नोटों की गड्डियां रखी हैं। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी की टीम ने पंचेड़ फंटे पर नाकाबंदी की और क्रेटा कार को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखा बोरा मिला जिसे खोलने पर अंदर से बड़ी मात्रा में नकदी निकली।
कार और नकदी को नामली थाने लाया गया जहां रकम की गिनती के लिए स्थानीय सराफा कारोबारियों से दो नोट गिनने की मशीनें मंगाई गईं। थाना प्रभारी के चैंबर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सारे नोट गिने गए। गिनती के बाद रकम करीब 73 लाख 70 हजार रुपये निकली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार का मालिक मिजान खान नाम का शख्स है जो पिपलोदा का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कहां जा रही थी। बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में इतनी नकदी ले जाने के पीछे क्या मकसद था, इसकी भी पड़ताल जारी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।