मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh Press note उत्तर प्रदेश

राजपूत करणी सेना ने उत्तरप्रदेश में नई नियुक्तियों के साथ ब्राह्मण चेहरों को दी वरीयता

श्री राजपूत करणी सेना ने उत्तरप्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। संगठन ने स्वर्ण प्रकोष्ठ के गठन में ब्राह्मण चेहरों को वरीयता दी है।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
राजपूत करणी सेना ने उत्तरप्रदेश में नई नियुक्तियों के साथ ब्राह्मण चेहरों को दी वरीयता
Image credit: News Darpan Team

श्री राजपूत करणी सेना ने उत्तरप्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। संगठन ने स्वर्ण प्रकोष्ठ के गठन में ब्राह्मण चेहरों को वरीयता दी है।

श्री राजपूत करणी सेना ने अपने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। संगठन ने उत्तरप्रदेश में स्वर्ण प्रकोष्ठ का गठन करते हुए इस बार ब्राह्मण चेहरों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के दिशानिर्देश में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने शनिवार को संगठन के विस्तार को नया स्वरूप दिया। उन्होंने स्वर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया और कई पदाधिकारियों को मनोनीत कर उन्हें संगठन के प्रति जिम्मेदारियों की सपथ दिलाई।

जिन चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें करुणा शंकर दीक्षित को जिला महामंत्री लखनऊ, रमाकांत त्रिपाठी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार अवस्थी को जिला महासचिव लखनऊ, विजय किशोर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष और प्रेम शंकर दीक्षित को अधिवक्ता संघ जिला सचिव लखनऊ बनाया गया है।

इसके अलावा जीत मिश्रा को जिला सचिव, सुशील भट्ट को जिला उपाध्यक्ष, शिवम दीक्षित को मीडिया प्रभारी लखनऊ, अजय तिवारी को मंडल महामंत्री लखनऊ और अनीता को महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव का पद दिया गया है। संगठन ने अंकित शर्मा, विष्णु शंकर पांडे और संदीप सांवरिया को भी जिला सचिव नियुक्त किया है।

#appointments#rajput karni sena#uttar pradesh#लखनऊ#संगठन

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।