पागल कुत्ते ने दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर
श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के नौवा नेवादा (लखानी बेनीनगर) में एक पागल कुत्ते ने दो मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल बच्चों की पहचान ऋतु यादव और सूरज के रूप में हुई है।
श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के नौवा नेवादा (लखानी बेनीनगर) में एक पागल कुत्ते ने दो मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल बच्चों की पहचान ऋतु यादव और सूरज के रूप में हुई है। पागल कुत्ते ने दोनों बच्चों को बुरी तरह नोंचकर लहूलुहान कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बच्चों को तत्काल संयुक्त जिला अस्पताल श्रावस्ती लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है क्योंकि पागल कुत्ता अभी भी खुलेआम घूम रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर इस पागल कुत्ते को पकड़ने की मांग की है ताकि और किसी को नुकसान न हो।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।