मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Politics General

जैनी को बिना नंबर की सफेद गाड़ी किसने दी, सवाल उठे

जैनी के लिए बिना नंबर की सफेद गाड़ी उपलब्ध कराने वाले पर सवाल देहरादून में कोंग्रेस नेता हरक सिंह रावत के लिए सिरदर्द बनी जैनी को बिना नंबर की नई सफेद गाड़ी किसने उपलब्ध कराई, इसे लेकर सवाल उठ रहे

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
जैनी को बिना नंबर की सफेद गाड़ी किसने दी, सवाल उठे
Image credit: News Darpan Team

देहरादून में कोंग्रेस नेता हरक सिंह रावत के लिए सिरदर्द बनी जैनी को बिना नंबर की नई सफेद गाड़ी किसने उपलब्ध कराई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह गाड़ी किसी सत्ताधारी दल के नेता की है और क्या उसे जैनी की सेवा में लगाया गया है।

जैनी इसी गाड़ी में बैठकर देहरादून प्रेस क्लब पहुंची थी। वहां उसने पत्रकारों से वार्ता की। वार्ता के बाद वह इसी गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

जैनी कहां रुकी है या कहां ठहरी है, इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन बिना नंबर की सफेद रंग की यह गाड़ी उसे कहीं से लेकर प्रेस क्लब जरूर पहुंची थी। इसके बाद गाड़ी उसे कहीं छोड़कर भी गई होगी, जहां जैनी रुकी हुई है।

जैनी डीजीपी उत्तराखंड के यहां भी हरक सिंह रावत के विरुद्ध अपना शिकायती पत्र देने गई थी। संभवत: वह वहां भी इसी गाड़ी से गई होगी।

अब सवाल यह है कि जैनी की सेवा में लगी इस गाड़ी को आखिर किसने उपलब्ध कराया है। क्या उत्तराखंड पुलिस इस पूरे राज का पता लगा पाएगी, या बिना नंबर की इस सफेद गाड़ी से जुड़ा यह सवाल राज ही बना रहेगा?

#देहरादून#प्रेस क्लब

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।