News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
अमेठी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला 80 साल के बुजुर्ग का शवबहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Bihar Official source श्रावस्ती

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में जलभराव दूर करने PWD की कार्रवाई शुरू

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में जलभराव की समस्या पर लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में जलभराव दूर करने PWD की कार्रवाई शुरू
Image credit: News Darpan Team

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में जलभराव की समस्या पर लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। PWD के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर केपी मिश्रा ने जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग के अफसरों की टीम के साथ जलभराव वाले कई इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केपी मिश्रा ने जल निकासी का स्थाई इलाज जल्द करने का भरोसा दिया है। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है।

जांच टीम के अनुसार वीरगंज में जिला पंचायत से बनी नाली सड़क से ऊंची है और साथ ही पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली की सफाई न होने के कारण वह चोक हो चुकी है और कुछ जगहों पर नाली पट चुकी है। इस वजह से बरसात का पानी और लोगों के घरों व दुकानों का पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो रहा है।

समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत 600 मीटर लंबी नाली में 100 मीटर पर होल काटेगी ताकि सड़क का पानी नाले में जा सके। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों व दुकानों का पानी नाले में गिराने का इंतजाम करना होगा।

जल निकासी के बाद लोक निर्माण विभाग अस्थाई रूप से गड्ढों में रोड़े आदि डालेगा ताकि जलभराव की समस्या न हो सके।

अधिशासी अभियंता केपी मिश्रा ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित अभियंताओं की टीम के साथ मौके का मुआयना किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी और इसके बाद डीएम के निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में जलभराव की समस्या क्या है?

जमुनहा इलाके में जिला पंचायत की नाली सड़क से ऊंची है और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली चोक हो चुकी है जिससे बरसात का पानी और लोगों के घरों-दुकानों का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है।

PWD इस समस्या को ठीक करने के लिए क्या करेगा?

PWD 600 मीटर लंबी नाली में 100 मीटर के अंतराल पर होल काटेगा ताकि सड़क का पानी नाले में जा सके। इसके बाद जल निकासी के लिए गड्ढों में रोड़े डाले जाएंगे।

लोगों को क्या करना होगा?

लोगों को अपने घरों और दुकानों का पानी नाले में गिराने की व्यवस्था खुद करनी होगी ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो सके।

PWD के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने क्या कहा है?

एक्जीक्यूटिव इंजीनियर केपी मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण के बाद जल निकासी का स्थाई इलाज जल्द करने का भरोसा दिया है। इससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  4. 4

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।