News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
National General प्रतापगढ़

प्रतापगढ़-जौनपुर रोड गड्ढों से जर्जर, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी से आसपुर देवसरा होते हुए जौनपुर जनपद को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो गई है।

प्रतापगढ़-जौनपुर रोड गड्ढों से जर्जर, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
Image credit: News Darpan Team

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी से आसपुर देवसरा होते हुए जौनपुर जनपद को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। रात के समय स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है।

सड़क की बदहाली के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस वजह से लोगों में जिम्मेदार विभाग के प्रति काफी आक्रोश बना हुआ है।

स्थानीय निवासी संदीप कुमार, सूरज, बीपत, राकेश कुमार, मनीष और दुर्गेश सिंह आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतापगढ़-जौनपुर रोड पर क्या समस्या है?

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

इस सड़क पर दुर्घटनाएं कब और कैसे हो रही हैं?

आए दिन दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। रात के समय स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है क्योंकि गड्ढे देखने में नहीं आते।

स्थानीय लोगों की क्या मांग है?

स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत न कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सड़क की मरम्मत के बारे में अधिकारियों ने क्या कहा है?

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ओपी चौरसिया ने कहा कि सड़क की स्थिति की जानकारी है और जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।