मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Education Official source उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने तेज की सुरक्षा तैयारी

थाना नई मंडी क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज में 20 सितंबर को केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारियां

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने तेज की सुरक्षा तैयारी
Image credit: News Darpan Team

थाना नई मंडी क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज में 20 सितंबर को केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने खुद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी सिटी अमृत जैन ने प्रवेश-निकास के रास्तों, मंच, वीआईपी क्षेत्र, पार्किंग, बैरिकेडिंग और ड्यूटी प्वाइंट्स का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर सुरक्षा पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एसपी सिटी ने संबंधित सभी पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर सतर्क रहने और जरूरत के मुताबिक आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एसपी सिटी ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

#anil kumar#पुलिस तैयारी#मंत्री कार्यक्रम#सुरक्षा व्यवस्था

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।