सागर के बहेरिया में पुलिस ने अवैध विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद किया
सागर में मैगजीन संचालक के घर से अवैध विस्फोटक बरामद सागर और बहेरिया इलाके में पुलिस ने अवैध विस्फोटक का बड़ा जखीरा पकड़ा है।
सागर में मैगजीन संचालक के घर से अवैध विस्फोटक बरामद
सागर और बहेरिया इलाके में पुलिस ने अवैध विस्फोटक का बड़ा जखीरा पकड़ा है। चौकी कर्रापुर, थाना बहेरिया के तहत आने वाले ग्राम मझुआ में मैगजीन संचालक दुलीचंद पटेल के आवासीय परिसर पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव बरामद किया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।
पुलिस के मुताबिक, उसे मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलीचंद पटेल के आवासीय परिसर में अवैध विस्फोटक सामग्री का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिसर में सर्चिंग कार्रवाई शुरू की गई।
सर्चिंग के दौरान पुलिस को पेटियों में रखी बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस के अनुसार, बरामद एक्सप्लोसिव अलग-अलग कंपनी और अलग-अलग लॉट के हैं। मौके से एटीएम की फ्रॉड वाली पेटियां भी मिली हैं। इसके अलावा छोटे साइज के एक इंच मोटर वाले एक्सप्लोसिव भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब बरामद सामग्री से जुड़े अलग-अलग लॉट की डिटेल तस्दीक कर रही है। इसके बाद एक्सप्लोसिव की विधिवत जप्ती बनाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद सामग्री से जुड़ी जानकारी सामने आने की बात कही गई है।
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक तौर पर मैगजीन संचालक दुलीचंद पटेल पर कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण कायम किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में दो और नाम सामने आने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन नामों को लेकर पुलिस की कार्रवाई और विवेचना अभी जारी है।
त्योहार के सीजन में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने को लेकर अधिकारी ने बताया कि बरामद सामग्री कमर्शियल एक्सप्लोसिव है। इसका इस्तेमाल ब्लास्टिंग के काम में किया जाता है। अधिकारी ने साफ किया कि इन एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल दिवाली के पटाखों के रूप में नहीं किया जाता।
अधिकारी ने कहा कि मामला अवैध रूप से विस्फोटक के भंडारण और विक्रय से जुड़ा है। इसलिए इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारी के मुताबिक, जितनी मात्रा में एक्सप्लोसिव मिला है, अगर वह गलत व्यक्ति के हाथ में लग जाता तो कितना नुकसान हो सकता था, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। नुकसान का सही आकलन बैलिस्टिक एक्सपर्ट ही बता पाएंगे। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।