मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
National Official source बहराइच

बहराइच के नए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पदभार संभाला

बहराइच के नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
बहराइच के नए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पदभार संभाला
Image credit: News Darpan Team

बहराइच के नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जरूरी जानकारी हासिल की और जनपद की प्रशासनिक और विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं और जन कल्याणकारी योजनाओं को असरदार तरीके से लागू करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। आम लोगों की समस्याओं का समय पर और बढ़िया तरीके से समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता, राजस्व मामलों के निस्तारण और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि टीम भावना के साथ काम करते हुए आम जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करके समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को समझते हुए विकास कार्यों को रफ्तार देने और सरकार की मंशा के मुताबिक पारदर्शी और जिम्मेदार प्रशासन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था के साथ साथ सरकार की मंशा के मुताबिक काम करते हुए इस जनपद के युवाओं के लिए कुछ अच्छा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

डीएम ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद होने के नाते यहां पर कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भरपूर संभावनाएं हैं। डीएम ने कहा कि इसके लिए किसानों और जिम्मेदार लोगों के साथ समन्वय बनाते हुए काम किए जाने की कोशिश होगी। इसके अलावा इस जिले में अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर बाढ़ और कटान से निपटने की कोशिश की जाएगी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।