मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Uttar Pradesh General नोएडा

नीना जग्गी का हैप्पीनेस क्लब

नोएडा सेक्टर-21 में हैप्पीनेस क्लब की तरफ से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भजन गायकों ने अपने भजनों पर मौजूद महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
नीना जग्गी का हैप्पीनेस क्लब
Image credit: News Darpan Team

नोएडा सेक्टर-21 में हैप्पीनेस क्लब की तरफ से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भजन गायकों ने अपने भजनों पर मौजूद महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का माहौल ऐसा था, जहां उम्र नहीं, खुशियां मायने रखती दिखीं। भगवान के भजनों पर महिलाएं खूब झूमीं और हर चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

नोएडा सेक्टर 21 में हैप्पीनेस क्लब की भजन संध्या में शामिल महिलाएं

हैप्पीनेस क्लब नोएडा सेक्टर 21 की रहने वाली नीना जग्गी की पहल है। नीना जग्गी उन महिलाओं के जीवन में रंग भरने का काम कर रही हैं, जिन्होंने 60 साल का पड़ाव पार कर लिया है। इस ग्रुप में 60 से 85 साल तक की महिलाएं शामिल हैं। इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं, जो रिटायरमेंट के बाद घर की चारदीवारी में सिमट गई थीं। कुछ ऐसी हैं, जिनके पति नहीं रहे। कुछ महिलाओं के बच्चे विदेश बस चुके हैं। अकेलापन और खालीपन से गुजर रहीं इन महिलाओं के लिए यह क्लब अब खुशी और अपनेपन की जगह बन चुका है।

आज से लगभग नौ साल पहले नीना जग्गी ने ‘हैप्पीनेस क्लब’ की नींव रखी थी। उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक छोटा-सा समूह इतनी तेजी से बढ़ेगा। धीरे-धीरे यह कोशिश आगे बढ़ती गई और आज यह क्लब करीब 100 से ज्यादा महिलाओं का बड़ा परिवार बन चुका है। यहां हर सदस्य दूसरी सदस्य के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है।

नीना जग्गी कहती हैं, “ग्रुप का नाम ‘हैप्पीनेस’ इसलिए रखा गया ताकि हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लौट सके।” उनके इसी सोच ने इस क्लब को सिर्फ मिलने-जुलने की जगह नहीं रहने दिया, बल्कि इसे उन महिलाओं के लिए सहारे जैसा बना दिया, जो उम्र के इस दौर में खुद को अकेला महसूस करती हैं।

क्लब महीने में कम से कम दो बार कोई न कोई आयोजन जरूर करता है। महिलाएं इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। कभी सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है, कभी भजन-संध्या होती है और कभी कोई अन्य खुशी का मौका मनाया जाता है। आज भी सोसाइटी के क्लब में भजन-संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने अपने भजनों से ऐसा माहौल बनाया कि महिलाएं खुद को रोक नहीं सकीं और भगवान के भजनों पर झूम उठीं।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। यह आयोजन केवल मनोरंजन का मौका नहीं था, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ने, साथ बैठने और खुशियां बांटने का मौका भी था। हैप्पीनेस क्लब ने इन महिलाओं को एक ऐसा परिवार दिया है, जहां वे अपने मन की बात कर सकती हैं और अपने जैसे लोगों के साथ समय बिता सकती हैं।

नीना जग्गी का यह प्रयास सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है। यह उन महिलाओं को फिर से जोड़े रखने का माध्यम बन गया है, जो उम्र के इस पड़ाव पर अकेलापन महसूस करती हैं। हैप्पीनेस क्लब ने यह साबित किया है कि खुशी उम्र की मोहताज नहीं होती। थोड़ा साथ और थोड़ा उत्साह मिल जाए तो जीवन फिर से रंगीन हो सकता है।

नीना जग्गी जैसी महिलाओं के प्रयास समाज के लिए मिसाल हैं। उन्होंने दिखाया है कि रिटायरमेंट के बाद भी जीवन का सफर खत्म नहीं होता, बल्कि नए रिश्तों और नई खुशियों से भरा जा सकता है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।