नानपारा तहसील में सुलभ शौचालय निर्माण की आधारशिला रखी गई
नानपारा तहसील परिसर में सुलभ शौचालय निर्माण की आधारशिला रख दी गई है। इंडो नेपाल बॉर्डर के नानपारा तहसील में फरियादियों के लिए बेहतर और सुरक्षित सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
नानपारा तहसील परिसर में सुलभ शौचालय निर्माण की आधारशिला रख दी गई है। इंडो नेपाल बॉर्डर के नानपारा तहसील में फरियादियों के लिए बेहतर और सुरक्षित सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने इस शौचालय निर्माण की आधारशिला रखी। विधायक वर्मा ने बताया कि तहसील परिसर के आसपास सुलभ शौचालय न होने से तहसील में आने वाले अधिवक्ताओं और फरियादियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विधायक ने कहा कि तहसील परिसर में शौचालय निर्माण हो जाने से तहसील आने वाले सभी फरियादियों और अधिवक्ताओं को स्वच्छ और बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे अब कोई भी फरियादी बेपर्दा नहीं होगा।
इस मौके पर एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनरेश पांडे, प्रतिनिधि सौरभ वर्मा सहित सभी कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।