News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
बहराइच में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, साथी गिरफ्तारग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग, राठ के मयंक-सरोज की मौतमुजफ्फरनगर में हत्या के 2 आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा अडानी ग्रुपकानपुर में पिता की हत्या का निकला बेटा, सुपारी देकर कराई थी मर्डर की साजिश
Weather Breaking news रायबरेली

रायबरेली में नैय्या नाला उफान पर, कई गांव जलभराव से प्रभावित

रायबरेली में बारिश के बाद नैय्या नाला एक बार फिर उफान पर आ गया है और इसका पानी कई गांवों तक पहुंच गया है।

रायबरेली में नैय्या नाला उफान पर, कई गांव जलभराव से प्रभावित
Image credit: News Darpan Team

रायबरेली में बारिश के बाद नैय्या नाला एक बार फिर उफान पर आ गया है और इसका पानी कई गांवों तक पहुंच गया है। जिले के अलग-अलग इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और कई मार्ग पानी में डूब गए हैं।

गुरुबख्शगंज गांव तक पानी पहुंच चुका है और गऊघाट-मझिगवां, गुरुबख्शगंज-हलोर, अलीपुर-हलोर और सुखलिया-पुरासी मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है। बाइक और साइकिल चलाने वाले लोगों को पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मझिगवां, पहाड़गंज, ढकिया, जंगलिन और पड़रिया गांव के लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकलना पड़ रहा है।

खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है जिससे किसान काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि नैय्या नाले की सही तरीके से सफाई नहीं होने की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है।

रायबरेली जिला अधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि गांव गांव में जलभराव की समस्या को लेकर टीम बना दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगह पर रखने के लिए वैकल्पिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई समस्या न हो इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रायबरेली में बाढ़ की स्थिति क्या है?

रायबरेली में बारिश के बाद नैय्या नाला उफान पर आ गया है। इसका पानी कई गांवों तक पहुंच चुका है और गुरुबख्शगंज, मझिगवां, पहाड़गंज, ढकिया और अन्य इलाकों में जलभराव की समस्या है। कई सड़कें पानी में डूब गई हैं जिससे लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।

किन गांवों के रास्ते पानी में भर गए हैं?

गऊघाट-मझिगवां, गुरुबख्शगंज-हलोर, अलीपुर-हलोर और सुखलिया-पुरासी मार्ग पर बाढ़ का पानी भर गया है। इन रास्तों पर बाइक और साइकिल चलाने वाले लोग पैदल चलने पर मजबूर हो गए हैं।

जलभराव से किसान कैसे प्रभावित हो रहे हैं?

खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का मानना है कि नैय्या नाले की सही तरीके से सफाई न होने की वजह से यह समस्या पैदा हो रही है।

प्रशासन ने इस समस्या के लिए क्या कदम उठाए हैं?

जिला अधिकारी सरनीत कौर के अनुसार, गांवों में जलभराव की समस्या को लेकर टीमें बना दी गई हैं। लोगों को सुरक्षित जगह पर रखने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ से आम लोगों को क्या दिक्कतें आ रही हैं?

बाढ़ के पानी से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है और मझिगवां, पहाड़गंज, ढकिया जैसे गांवों के लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर बाहर निकलना पड़ रहा है।

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    बहराइच में महिला की अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये वसूलने वाला …

  2. 2

    भाजपा ने निष्कासित नेता की सपा एंट्री पर अखिलेश यादव को घेरा

  3. 3

    गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले बहराइच में डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  4. 4

    बहराइच: भावुक सुसाइड नोट लिखकर की युवक ने की आत्महत्या

  5. 5

    थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।