मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
मध्यप्रदेश में आउटसोर्स पद खत्म करने की तैयारी, चार लाख पर संकटवसुंधरा चौकी धमाके की जिम्मेदारी का दावा, ऑडियो एआई से तैयारहापुड़ में फायरिंग और दबंगई के आरोप में 4 गिरफ्तार, मॉडिफाइड थार सीजहाथरस में आरोप, विवाद सुलझाने पहुंचे मुनीष से मारपीट, गंभीर घायलहाथरस में एफआईआर को लेकर दो पक्ष भिड़े, भाई-बहन घायलकिशनगंज ओवरब्रिज पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़पवसूली के आरोप में भोपाल अखबार दफ्तर पर छापा, महिला समेत 5 हिरासत मेंभोपाल में 14.19 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवती और साथी गिरफ्तार
Crime Breaking news मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में जमीन कब्जाने के आरोपी गिरोह के 20 सदस्य गिरफ्तार

जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के खादर क्षेत्र में विवादित और कीमती जमीनों पर कथित तौर पर अवैध कब्जा करने वाले गिरोह के खिलाफ भोपा पुलिस ने बड़ी

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मुजफ्फरनगर में जमीन कब्जाने के आरोपी गिरोह के 20 सदस्य गिरफ्तार
Image credit: News Darpan Team

जमीनों पर कब्जा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खादर क्षेत्र में विवादित और कीमती जमीनों पर कथित तौर पर अवैध कब्जा करने वाले गिरोह के खिलाफ भोपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन कवच के तहत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, तलवार और लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन लग्जरी गाड़ियां भी कब्जे में ली हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को भोपा थाना पुलिस शुक्रताल चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगा घाट के पार से तीन गाड़ियों में सवार होकर 20 से 25 लोग आ रहे हैं। मुखबिर ने बताया कि इन लोगों के पास अवैध हथियार हैं और ये किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को काले रंग की स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार गाड़ियां आती दिखाई दीं। पुलिस ने तीनों वाहनों को रोक लिया। इसके बाद उनमें सवार लोगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस ने मौके से 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संगठित होकर मुजफ्फरनगर जिले के खादर क्षेत्र में विवादित और कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त करते थे। जिन जमीनों के स्वामित्व या कब्जे को लेकर विवाद चल रहा होता था, उन पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने और कब्जा बरकरार रखने के लिए आरोपी एकजुट होकर काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक, विरोध होने की स्थिति में दबाव बनाने और लोगों को भयभीत करने के उद्देश्य से आरोपी अपने पास हथियार रखते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक विवादित जमीन पर कब्जा करने के इरादे से आए थे, लेकिन जमीन पर कब्जा करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह तमंचे 315 बोर, एक .32 बोर पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक .22 बोर पोनिया राइफल, एक फैक्ट्री मेड दुनाली बंदूक 12 बोर और एक 315 बोर राइफल भी बरामद की गई है।

इनके साथ 12 बोर के 20, 315 बोर के 18 और .22 बोर के पांच जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने एक तलवार मय म्यान और नौ लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन, एक स्कॉर्पियो क्लासिक और एक थार गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

गिरफ्तार किए गए 20 आरोपियों में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बागपत, अमरोहा, गोरखपुर और बाराबंकी के निवासी शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली के निवासी भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं।

इनमें सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने मंगलौर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया है। पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी गौरव का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।

इस मामले में थाना भोपा पर मुकदमा अपराध संख्या 290/2026, आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई एडीजी मेरठ जोन, डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र और एसएसपी सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सीओ भोपा राधा रमण सिंह तथा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में हुई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना भोपा के उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को खादर क्षेत्र में विवादित जमीनों पर अवैध कब्जे की कोशिशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

मामले में एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक की बाइट भी है।

रिपोर्ट अनमोल कुमार, मुजफ्फरनगर: 7078215007

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    इंदौर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

  2. 2

    शिशिर कुमार सिंह बने श्रावस्ती के नए सीडीओ, शाहिद अहमद का तबादला

  3. 3

    श्रावस्ती में जनगणना-2027 की स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक भरने होंगे 40 सवाल

  4. 4

    बहराइच में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी; गिरफ्तार

  5. 5

    शामली कॉलेज में 450 छात्रों पर एक शिक्षक का दावा, पीएचसी की मांग

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।