मुख्य सामग्री पर जाएं
News Darpan भारत का डिजिटल दर्पण
ताज़ा
नासिक में ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए चोर, लाखों के गहने चोरीदीपावली के बाद ग्वालियर का एक्यूआई 650 पार, दुनिया में 9वें नंबर परसिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुजैनी में नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, युवक का सिर फटाग्वालियर में दो युवकों पर कार रोककर तोड़फोड़, धमकी देने का आरोपग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल, दिलजीत कॉन्सर्ट और जलसा का जिक्रशहडोल के तालाब में डूबे चार युवक, तीन की मौत, एक गंभीरहाथरस में अज्ञात वाहन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत
Religious General मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में 13 प्रतिष्ठानों पर छापे, जांच के लिए 18 सैंपल लिए गए

दीपावली से पहले मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुजफ्फरनगर में

Google पर News Darpan को पसंदीदा स्रोत बनाएं
मुजफ्फरनगर में 13 प्रतिष्ठानों पर छापे, जांच के लिए 18 सैंपल लिए गए
Image credit: News Darpan Team

दीपावली से पहले मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की छापेमारी

दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 13 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई और खाद्य पदार्थों के कुल 18 नमूने जांच के लिए गए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई मंडलीय खाद्य सचल दल की 7 टीमों ने की। इन टीमों ने मुजफ्फरनगर में अलग-अलग इलाकों में औचक जांच की। अभियान के दौरान मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया।

यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में की गई।

खाद्य विभाग की टीमों ने नई मंडी, कचहरी रोड, अंसारी रोड, प्रकाश चौक, मालवीय चौक, खतौली, मंसूरपुर और अन्य क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान खोया, बर्फी, रसगुल्ला, राजभोग, पनीर, चेरी लड्डू, बादशाही नमकीन, आम पापड़, पतिसा, नमकीन, छेना टोस्ट, तरबूज मिठाई, बंगाली स्वीट्स, दूध की लड्डू तथा काजू कतली के नमूने लिए गए।

खाद्य विभाग के मुताबिक, सभी 18 नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा गया है। अब प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी शामिल रहे।

रिपोर्ट= अनमोल कुमार, मुजफ्फरनगर

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

  1. 1

    लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

  2. 2

    नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

  3. 3

    श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद

  4. 4

    बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की

  5. 5

    नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।

टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद प्रकाशित होती हैं।