अमेठी में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
अमेठी में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रामगढ़ निवासी 25 वर्षीय अर्पित पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है।
हादसा उस वक्त हुआ जब अर्पित बाइक नंबर UP 44 V 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर होते हुए रामगढ़ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्पित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अर्पित को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अर्पित के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। संग्रामपुर इलाके में जंगली जानवरों का सड़क पर आना आम होता जा रहा है जिससे ऐसी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई
- 1
लालगंज के एसजेएस स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
- 2
नगर इलाके में प्रतिबंधित हथगोला लहसुन फटा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
- 3
श्रावस्ती में पुलिस-एसटीएफ ने नकली नोट छापते तीन आरोपी पकड़े, 1.74 लाख बरामद
- 4
बहराइच में धनतेरस-दीपावली से पहले एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की
- 5
नाहिद हसन के बयान पर शामली में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें।